IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं इसी कड़ी में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी। टॉस 7 बजे होगा।
इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा करने वाले हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम ओवर में मिली जीत के बाद इसे बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023, DC vs SRH: ‘हमनें खराब बल्लेबाजी की’ दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद दुखी हुए एडन मार्करम, कही ये बात
आईपीएल 2023 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने लगातार 2 हार के साथ शुरुआत की। लेकिन अगले तीन मुकाबले जीतकर मुंबई ने दमदार वापसी की। हालांकि 22 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ हुए मैच में मु्ंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन बेहतर रहा है। हार्दिक पंड्या की टीम ने आईपीएल 2023 में अब तक 6 मैच खेले हैं जिनमें 4 जीते और 2 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो गुजरात की टीम चौथे और मुंबई इंडियंस की टीम सातवें नंबर पर है।
दोनों टीमें इस प्रकार है :-
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), श्रीकर भरत, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे, नूर अहमद, उर्विल पटेल, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, आर साई किशोर, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, दासुन शनाका, विजय शंकर, मोहित शर्मा, शिवम मावी, शुभमन गिल, ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, यश दयाल।
और पढ़िए – PAK vs NZ: सेंचुरी से चूके मोहम्मद रिजवान, लेकिन बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन जानसेन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।
IPL 2023, MI vs GT Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
IPL 2023, MI vs GT Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines