IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रनों से विशाल जीत हासिल की। इस जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश नजर आए और उन्होंने टीम के कोच आशीष नेहरा की भी तारीफ की।
हार्दिक ने आशीष नेहरा के साथ जोड़ी को लेकर कही ये बात
गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं और बाउंड्री के बाहर से भी कई बार खिलाड़ियों की मदद कर देते हैं। कोच आशीष नेहरा की कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ भी जोड़ी शानदार जमती है। इसे लेकर पांड्या ने मैच के बाद जिक्र किया और इसकी तारीफ भी की।
और पढ़िए – IPL 2023: DC को शेन वॉटसन से करानी चाहिए ओपनिंग, इस दिग्गज ने कसा तंज
हार्दिक पांड्या ने कहा कि – ” हमारा लक्ष्य यही है कि हम परिस्थिति के हिसाब से चलें, कप्तानी मेरे दिमाग में चलती है, हम इसमें कामयाब हो रहे हैं। जो भी कॉल लेता हूं वह मेरी और आशीष नेहरा भाई का निर्णय होता है। हमारा दिमाग बराबर चलता है।
नूर अहमद और अभिनव मनोहर ने किया शानदार प्रदर्शन
मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि – ‘आज राशिद और नूर को गेंदबाजी करने का विचार सरल था। उन्हें ग्रीन और टिम डेविड के साथ गति पसंद है जो बड़े हिटर हैं, और इसलिए हम उन्हें स्पिन की पेशकश करना चाहते थे और उन्हें ऐसे स्पिनर की पेशकश करना चाहते थे जिन्हें पढ़ना मुश्किल हो।’
हार्दिक ने आगे अभिनव मनोहर की भी तारीफ करते हुए कहा कि – ‘मुझे लगता है कि यह सब कड़ी मेहनत है, वह हर रोज नेट्स में 2 घंटे बल्लेबाजी करता है, ऐसा लगता है, वह हमारा सबसे अच्छा डेथ ओवर हिटर है। हमने पिछले साल उनसे बात की थी और कुछ चीजें थीं जिनमें उन्हें सुधार करना था और इस साल उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।’
और पढ़िए – IPL 2023: DC को शेन वॉटसन से करानी चाहिए ओपनिंग, इस दिग्गज ने कसा तंज
इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines