नई दिल्ली: आईपीएल में एक बार फिर मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन शुरू हो गया है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी एमआई की शुरुआत हार से हुई है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में MI को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। जबकि सीएसके ने 3 मैचों में लगातार दूसरी जीत हासिल की। एमआई ने बल्लेबाजी की शुरुआत तो बेहतर की, लेकिन इसके बाद पूरी टीम धराशायी हो गई। इस तरह 200 के स्कोर तक पहुंचने की उम्मीद वाली टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी। जवाब में सीएसके ने ये मैच 18.1 ओवर में ही जीत लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने करारी हार के बाद इसके कुछ कारण बताए।
हम बीच में ही रास्ता भटक गए
रोहित ने कहा- हम बीच में ही रास्ता भटक गए। हमने अच्छी शुरुआत को नहीं भुनाया। यह अच्छी पिच थी, लेकिन हम बीच के ओवरों में 30-40 रन कम थे। हमें उनके स्पिनरों को श्रेय, देना होगा। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमें दबाव में रखा। मैं मानता हूं कि हम इसका जवाब नहीं दे पाए।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘तुम चैंपियन हो’ एक ओवर में 5 छक्के खाने वाले यश दयाल को केकेआर और इरफान पठान ने दिया खास संदेश
थोड़ा बहादुर बनना होगा
रोहित ने आगे कहा- हमें अलग-अलग चीजों को आजमाने और आक्रामक होने की जरूरत है। थोड़ा बहादुर भी बनना होगा। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में युवा हैं, उन्हें कुछ समय देना होगा। इसमें समय लगेगा, लेकिन हमें उनका समर्थन करने और क्षमता पर पर्याप्त भरोसा दिखाने की जरूरत है।
सीनियर खिलाड़ियों को कदम बढ़ाने की जरूरत है
रोहित ने सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- मेरे साथ शुरुआत करते हुए सीनियर खिलाड़ियों को कदम बढ़ाने की जरूरत है। हम आईपीएल की प्रकृति को जानते हैं। हमें कुछ मोमेंटम हासिल करने की जरूरत है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह मुश्किल होगा।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मेरे पास उसके लिए शब्द नहीं हैं’, रिंकू सिंह की तारीफ में कप्तान Nitish Rana ने दिया ये बयान
सिर्फ दो मैचों में सब कुछ खत्म नहीं हुआ
कप्तान ने आगे कहा- सिर्फ दो मैचों में सब कुछ खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को बल्ले से आगे बढ़ने की जरूरत है। यह टूर्नामेंट की प्रकृति है। यदि आप हार जाते हैं, तो यह गति को बाधित करेगा। हम बहुत कुछ सही करना चाहते थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines