---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MI vs CSK : चेन्नई और मुंबई के बीच महामुकाबला आज, चेपॉक में MS Dhoni का चलता है बल्ला, देखें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2023, MI vs CSK Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार दोपहर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6ठे नंबर पर है वहीं सीएसके तीसरे स्थान पर काबिज […]

---विज्ञापन---

IPL 2023, MI vs CSK Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार दोपहर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6ठे नंबर पर है वहीं सीएसके तीसरे स्थान पर काबिज है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी वहीं सीएसके की कमान एमएस धोनी संभालेंगे। मैच में मुंबई इंडियंस की टीम सीजन के पहले मैच में सीएसके के खिलाफ मिली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं सीएसके की टीम जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी।

---विज्ञापन---

IPL 2023 में सीएसके का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उसे 5 में जीत मिली है वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच बारिश के कारण धूल गया है। टीम का आखिरी मैच लखनऊ के खिलाफ हुआ था जो बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था।

सीएसके के टॉप परफॉर्मर्स

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में ही टीम के लिए 414 रन जोड़ दिए हैं। वहीं टीम के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट तुषार देशपांडे ने लिए हैं। वे अब तक 10 मैचों में 17 विकेट झटक चुके हैं। इन दोनों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे भी दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलिंग में मथिशा पथिराना ने भी सभी को इंप्रेस किया है।

---विज्ञापन---

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं जिसमें उसे पांच मैचों में जीत मिली है वहीं 4 में हार। टीम ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को बुरी तरह से हराया था। वह इस मैच को जीतकर टॉप-4 में एंट्री ले सकती है।

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के टॉप परफॉर्मर्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन इशान किशन ने बनाए हैं। जिन्होंने 9 मैचों में ही 286 का आंकड़ा छू लिया है।वहीं गेंदबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आ रहे पीयूष चावला ने 15 विकेट झटक लिए हैं। इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी लय में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

MI vs CSK Head to Head: कौन किसपर भारी?

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस अब तक चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ी है। मुंबई इंडियंस ने 37 में से 21 मैच जीते हैं, जबकि 16 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। पिछले पांच मैचों में मुंबई ने 2 और चेन्नई ने तीन मुकाबले जीते हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच इसी सीजन में खेला गया था जिसमें मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report: कैसी है चेन्नई की पिच?

एम ए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है| इस स्टेडियम पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस मैदान पर जिस टीम के पास अच्छे स्पिनर्स होंगे उसका दबदबा रहेगा। पिच पर टर्न की मात्रा ज्यादा है। हालांकि गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान होता है। इस मैदान पर पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 140-150 के बीच है। इस मैदान पर आखिरी मैच सीएसके और पंजाब के बीच खेला गया था जिसमें पंजाब को आखिरी गेंद पर जीत मिली थी।

---विज्ञापन---

चेपॉक में जमकर बोलता है एमएस धोनी का बल्ला

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस स्टेडियम पर एमएस धोनी सालों से खेलते आए हैं और उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। धोनी ने चेन्नई में अब तक खेले गए मैचों में 1420 रन बनाए हैं। वे इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। लिस्ट में टॉप पर सुरेश रैना है जिन्हें भी ये मैदान बेहद पसंद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय।

First published on: May 06, 2023 07:18 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola