हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023, MI vs CSK: मथीशा पथिराना चमके, चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन

IPL 2023, MI vs CSK Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत शनिवार दोपहर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में CSK ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई की टीम सीएसके की शानदार गेंदबाजी के आगे पस्त हो गई और महज 139 रन ही बना सकी। सीएसके के गेंदबाज मथीशा पथिराना इस मुकाबले में चमके, उन्होंने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम के लिए डेवॉन कॉनवे ने 44, रुतुराज गायकवाड़ ने 30 और शिवम दुबे ने 26 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

MI vs CSK Head to Head: कौन किसपर भारी?

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस अब तक चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ी है। मुंबई इंडियंस ने 37 में से 21 मैच जीते हैं, जबकि 16 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। पिछले पांच मैचों में मुंबई ने 2 और चेन्नई ने तीन मुकाबले जीते हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच इसी सीजन में खेला गया था जिसमें मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें