IPL 2023: आईपीएल के 1000वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया इस मुकाबले में मुंबई 213 रनों का पीछा कर रही थी और आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। इसके बाद टिम डेविड ने आखिरी ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाई और मैच पलट दिया। टिम डेविड की सिक्स हिटिंग देख फैंस झूम उठे। मैच के बाद इस खिलाड़ी ने अपनी पारी पर प्रतिक्रिया दी है।
मैच के बाद टिम डेविड ने क्या कहा?
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के मैच विनर खिलाड़ी टिम डेविड ने कहा कि ‘हमें एक परिणाम की जरूरत थी। यह एक अद्भुत अहसास है, वानखेड़े में खेलने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। हमारे आत्मविश्वास के लिए, हमने पिछले कुछ मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए यह अच्छा लगता है। ऐसा लगा कि हर किसी (गेंदबाज) को निशाना बनाया जाना चाहिए, अच्छी बल्लेबाजी की स्थिति और व्यक्तिगत रूप से मैं कुछ समय के लिए ऐसा कुछ करना चाहता था। यह पसीने से तर था, मैं पिच से नीचे उतरने और एंगल काटने की कोशिश कर रहा था। जब भी गेंदबाज यॉर्कर चूकते हैं तो आपके पास मौका होता है।’
और पढ़िए – IPL 2023: 42 मैचों के बाद किसने ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 बल्लबाजों की लिस्ट
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1652744854324281344?s=20
आखिरी ओवर में बनाने थे 17 रन, टिम डेविड ने किया कमाल
मुंबई की टीम को आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी। क्रीज पर टिम डेविड और तिलक वर्मा थे। ये ओवर जेसन होल्डर डालने आए थे। ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने पहली ही गेंद पर छक्का ठोक दिया। अब 5 बॉल पर 11 रनों की जरूरत थी। उन्होंने दूसरी बॉल पर भी मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया। अब 3 गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी। तीसरी बॉल पर भी डेविड ने छक्का ठोक दिया। इस तरह मुंबई ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की।
बर्थडे बॉय का बल्ला नहीं चला
इस मुकाबले में बर्थडे बॉय मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। वह पांच बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने संदीप शर्मा ने गच्चा देकर क्लीन बोल्ड किया था।
मैच का पूरा हाल
आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 124 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 3 बॉल शेष रहते हुए यह मैच जीत दिला।
और पढ़िए – साइना नेहवाल ने लिया बड़ा फैसला, एशियाई खेलों के ट्रायल से हुईं बाहर
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines