RCB vs LSG: आईपीएल के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 29 बॉल पर 59 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के ठोके, हालांकि आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर उन्हें मार्क वुड ने क्लीन बोल्ड किया और स्टंप उखाड़ डाला।
दरअसल, मार्क वुड लखनऊ की तरफ से आखिरी ओवर डालने आए थे। उन्होंने आखिरी ओवर कमाल का डाला। सिर्फ 9 रन दिए और 1 विकेट निकाला। वुड ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है। उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला। वह लखनऊ के सबसे बढ़िया बॉलर रहे। वहीं आवेश खान ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए।
और पढ़िए – IPL 2023: रिंकू सिंह ने किया यश दयाल को मैसेज, जो लिखा उसे पढ़कर करेंगे सलाम
https://twitter.com/cricbuzz/status/1645454117849137152?s=20
लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 213 रन
अगर मैच की बात करें तो लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 212 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 60 , फॉफ डुप्लेसी ने 79 और अंत में ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रनों की तूफानी पारी खेली। लखनऊ के गेंदबाजों ने सिर्फ विराट कोहली का विकेट गिरा पाया। अब केएल राहुल की टीम को जीत के लिए 213 रन बनाने होंगे।
https://twitter.com/RizwanA18226511/status/1645453883093970945?s=20
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई
और पढ़िए – IPL 2023: सचिन तेंदुलकर ने जमकर की रिंकू सिंह की तारीफ, वीरेंद्र सहवाग ने कही बड़ी बात
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
36 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
43 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
44 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines