नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुरुवार को तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। एलएसजी ने सूर्यांश शेडगे को आईपीएल 2023 के बचे हुए मैचों के लिए उनादकट की जगह शामिल किया है। उनादकट को प्रशिक्षण के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। सूर्यांश 20 लाख रुपये में एलएसजी से जुड़े। उनकी उम्र महज 20 साल है।
जानिए कौन हैं सूर्यांश शेडगे
सूर्यांश को पिछले सीजन में मुंबई की 17 सदस्यीय रणजी टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने अंडर-25 स्टेट ए ट्रॉफी के 8 मैचों में 184 रन और 12 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनादकट उसी दिन चोटिल हुए जिस दिन एलएसजी के नियमित कप्तान केएल राहुल को चोट लगी थी।
1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान आउटफील्ड में गेंद का पीछा करते हुए उनका दाहिना पैर चोटिल हो गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स 13 मैचों में 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। अब तक 7 जीत और 5 हार के साथ उनकी प्लेऑफ की संभावनाएं शनिवार को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत पर टिकी हैं।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
4 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
4 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
6 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
7 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines