नई दिल्ली: शनिवार को IPL के तहत लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में 3 गेंद शेष रहते 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
सिकंदर रजा और शाहरुख खान की धमाकेदार बल्लेबाजी
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के 3 बल्लेबाज 45 रन पर गिर गए, लेकिन सिकंदर रजा और निचले क्रम पर शाहरुख खान की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने ये मैच जीत लिया। रजा ने 41 गेंदों में 57 और शाहरुख खान ने 10 गेंदों में 23 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस मैच में शिखर धवन चोट के चलते बाहर रहे। उनकी जगह सैम कुरेन ने कप्तानी की। शाहरुख ने पहली ही गेंद पर छक्का ठोक तेवर दिखा दिए थे।
और पढ़िए – IPL 2023, RCB vs CSK: सीएसके और आरसीबी के बीच महामुकाबला आज, विराट-धोनी समेत कई दिग्गज आएंगे नजर
बराड़ को सिर्फ बड़ी हिट करने के लिए कहा
शाहरुख ने मैच के बाद कहा- पहली पारी के बाद वाकई अच्छा लग रहा है। पीछा करते हुए बराबरी का खेल खेलना महत्वपूर्ण था। रजा ने शानदार खेला और इसे मेरे लिए सेट किया। मेरी मानसिकता सिर्फ गेंद के साथ टिके रहने की थी, अभ्यास मेरे लिए काम कर रहा है। मैं शक्तिशाली हूं। चुटीले शॉट मेरे लिए काम नहीं करते हैं, इसलिए मैं सीधे हिट करने की कोशिश करता हूं। अपनी मांसपेशियों का उपयोग करना अच्छा होता है। मैंने बराड़ को सिर्फ बड़ी हिट करने के लिए कहा क्योंकि यह ओवर की आखिरी गेंद थी, दुर्भाग्य से वह आउट हो गया, लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं आखिरी ओवर में खत्म कर सकता हूं।
https://twitter.com/IPL/status/1647306811278770176?cxt=HHwWgIDSpaW0tNwtAAAA
https://twitter.com/IPL/status/1647301106693971969?cxt=HHwWgoDR6Z7osdwtAAAA
और पढ़िए – GT vs RR: 6, 6, 6, संजू सैमसन ने मचाई तबाही, राशिद खान को जमकर कूटा, देखें
जो पहली गेंद से छक्के मार सकते हैं वे घातक
पीबीकेएस के स्टेंडइन कप्तान सैम कुरेन ने कहा- अद्भुत जीत। हमारे स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। थोड़ी ओस भी आई, लेकिन विकेट गेंदबाजों के लिए थोड़ा मददगार साबित हो रहा था। सिकंदर रजा ने जिस तरह से खेला वह शानदार था और जिस तरह से शाहरुख ने इसे खत्म किया, वही करने के लिए वह हमारी टीम में हैं। हमारी तरफ से उनकी भूमिका स्पष्ट रही है। खिलाड़ी जो पहली गेंद से छक्के मार सकते हैं वे घातक होते हैं। आप जमीन से जमीन पर जाते हैं। हमें विभिन्न आयामों और गेमप्लान के साथ आना पड़ता है। हमारे पास कई विकल्प हैं जिनका कप्तान के रूप में होना अच्छा है। मैंने इसे पहले कभी नहीं किया है। उम्मीद है कि शिखर जल्द फिट होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines