हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs DC: 'मैंने प्रेक्टिस की और पिच को अच्छे से जाना' 5 विकेट लेने के बाद Mark Wood ने दिया बयान

विज्ञापन

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से मात दी। लखनऊ की इस जीत में टीम के धाकड़ गेंदबाज मार्क वुड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दिल्ली के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी और 5 विकेट ले लिए। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड दिया गया।

मार्क वुड ने बताई शानदार प्रदर्शन के पीछे की वजह

मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद इंग्लैंड के शानदार गेंदबाज मार्क वुड काफी खुश नजर आए। उन्होंने इसके पीछे अपनी शानदार प्रेक्टिस मुख्य वजह बताई। साथ ही ये भी कहा कि वे चेन्नई के लिए पिछले साल कुछ खास नहीं कर पाए थे ऐसे में वे इस साल इम्पैक्ट डालना चाहते थे।

और पढ़िए – LSG vs GT: 5 साल बाद IPL में लौटे मार्क वुड, 5 विकेट चटकाकर याद दिलाया 11 साल पुराना मैच

विज्ञापन

मार्क वुड ने कही ये बात

मार्क वुड ने मैच के बाद कहा कि ‘ पिछली बार मैं सीएसके के लिए खेला था, लेकिन यह काफी अच्छा नहीं रहा। लेकिन मैं इस मैच में प्रभाव छोड़ना चाहता था। लैंडिंग क्षेत्र थोड़ा मुद्दा था, लेकिन मैं अपनी लय से खुश हूं क्योंकि मैं विकेट लेने में सफल रहा।

वहीं उन्होंने ओस और मैदान पर फिसलन का भी जिक्र किया और कहा कि ‘ आप घास पर ओस देख सकते थे और इसने मुझे प्रभावित किया। हमने यहां प्रशिक्षण लिया है, इसलिए हमें पता था कि ओस एक कारक होगी। केएल ने मेरे लिए चीजें सरल रखने की कोशिश की और मोर्ने के साथ योजना ने मेरी मदद की। मैं अपने स्ट्राइड्स को छोटा रखने की कोशिश कर रहा था। अभ्यास मैचों के दौरान मैनें पिच को अच्छे से जाना।’

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023, LSG vs DC, 3rd Match: लखनऊ ने DC को 50 रन से हराया, मार्क वुड के नाम इस सीजन का पहला पंजा,…

मैच का लेखा-जोखा

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। टीम की ओर से काइल मेयर्स (73) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।194 रन का बड़ा लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।टीम की ओर से डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। एलएसजी की ओर से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मार्क वुड ने 5 विकेट लिए।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola