IPL 2023, LSG vs DC: आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच के जरिए मार्क वुड ने आईपीएल में 5 साल बाद वापसी की है। मार्क वुड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं, जिनके पास 145-155 के बीच गेंदबाजी करने की जबरदस्त काबिलियत है। ये तेज गेंदबाज इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
मार्क वुड ने 2018 में खेला था आईपीएल का पहला मैच
मार्क वुड में साल 2018 में अपना आखिरी और इकलौत आईपीएल मैच खेला था। वह उस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। उन्हें सीएसके ने नीलामी के दौरान 1.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं दिया। इस गेंदबाज ने अपने इकलौते मैच में 4 ओवर डाले थे, जिसमें 49 रन दिए थे।
https://twitter.com/Jaikaransingh07/status/1642162529727291392?s=20
मार्क वुड की ताकत उनकी स्पीड है
तेज रफ्तार ही इस गेंदबाज की सबसे बड़ी ताकत है। अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप-10 सबसे तेज गेंदों की बात करें तो वुड (154.07 vs AFG) छठे, नॉर्किया (153.47 vs BAN) 7वें, नॉर्किया (153.38 vs NED) 8वें, मार्क वुड (153.31 vs NZ) 9वें और मार्क वुड (153.17 vs SL) 10वें नंबर पर हैं। यानी टॉप 10 में से 3 गेंद उनके नाम हैं।
मार्क वुड का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
33 साल के मार्क वुड इंग्लैंड के लिए 28 टेस्ट में 90 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 50 वनडे मैचों में 71 विकेट निकाले हैं, जबकि 28 टी 20 में ये बॉलर 45 बल्लेबाजों का शिकार कर चुका है।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (c), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (w), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines