नई दिल्ली: आईपीएल के अब तक 24 मुकाबले हो चुके हैं। इस सीजन कुल 70 मैच खेले जाएंगे। जिसमें हर टीम 14 मुकाबले खेलेगी। इसमें से 7 मैच घरेलू मैदान पर जबकि 7 बाहर खेले जाएंगे। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार 4 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का घरेलू मैच 3 मई को खेला जाएगा।
नगर निगम चुनाव के कारण हो सकता है बदलाव
दरअसल, शहर में नगर निगम चुनाव हैं। इसके कारण इसे एक दिन पहले आयोजित किया जा रहा है। मैच को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। बीसीसीआई ने टीमों को बताया है कि मैच एक दिन पहले आयोजित किया जाएागा।
और पढ़िए – R Madhavan के बेटे ने एक बार फिर किया देश का नाम रोशन, तैराकी प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड
सुरक्षा तैनाती के संबंध में समस्या हो सकती है
इससे पहले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई से कहा- सीएसके के खिलाफ एलएसजी का मैच दोपहर 3.30 बजे का है। अब यह मैच एक दिन पहले बुधवार 3 मई को खेला जा सकता है। लखनऊ नगर पालिका में गुरुवार 4 मई को मतदान होने के कारण सुरक्षा तैनाती के संबंध में समस्या हो सकती है। उल्लेनखीय है कि आईपीएल में शनिवार-रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: इस महिला क्रिकेटर ने दी अर्जुन तेंदुलकर को बधाई, रहा है खास रिश्ता
LSG दूसरे स्थान पर काबिज
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है। इसमें से उसे 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। 6 पॉइंट्स के साथ LSG फिलहाल दूसरे स्थान पर काबिज है। जबकि नंबर 1 पर राजस्थान रॉयल्स का कब्जा है। रॉयल्स ने 5 में से 4 मैच जीतने के बाद 8 पॉइंट हासिल किए हैं। जबकि सीएसके 4 में से 2 में जीत के बाद छठे स्थान पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines