IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए मुंबई इंडियंस ने विशेष तैयारी कर ली है। टीम ने इसकी जिम्मेदारी युवा गेंदबाज कुमार कार्तिकेय को सौंपी है। जिन्होंने पिछले मैच में भी हार्दिक को पवेलियन भेजा था।
हार्दिक के खिलाफ कुमार कार्तिकेय की ये होगी स्ट्रेटजी
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक इस सीजन में टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कई बार शानदार पारियां खेलकर टीम को जिताया है। ऐसे में मुंबई के युवा गेंदबाज कुमार कार्तिकेय ने खुलासा किया कि उनका उद्देश्य विस्फोटक हिटर के खिलाफ सही लेंथ पर गेंदबाजी करना और एक मैजिक बॉल की तलाश रहेगी।
उन्होंने मैच से पहले इंटरव्यू में कहा कि “मैंने हार्दिक (पांड्या) को ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। अभी कुछ ओवर हुए हैं। मेरी योजना लंबाई सही रखने की है क्योंकि हार्दिक बेहतरीन बल्लेबाज है। इसलिए, योजना मूल बातें सरल रखने की है। इसलिए मैं जादुई गेंद डालने के बजाय इसे सरल रखना चाहता हूं।’
मुंबई इंडियंस के लिए जीत जरूरी
आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 6 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी। अगर वह ये मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के और करीब आ जाएगी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines