KKR vs PBKS Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम को 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें नंबर पर है।
इस मैच में केकेआर की कप्तानी नीतिश राणा के हाथों में हैं वहीं पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन संभाल रहे हैं। इस मैच में पंजाब की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली करारी हार के बाद वापसी करना चाहेगी। वहीं केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वे अब एक-दो दिन तक सो नहीं पाएंगे’ संदीप शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
केकेआर को मिली चार जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 4 में जीत वहीं 6 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक तरीके से हराया था।
केकेआर के टॉप परफॉर्मर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 316 रन जोड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने झटके हैं। उनके खाते में 14 विकेट हैं। इसके अलावा जेसन रॉय भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
आईपीएल में पंजाब किंग्स को मिली 5 जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं इसमें उसे 5 में जीत मिली है वही पांच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।
पंजाब किंग्स के टॉप खिलाड़ी
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन टीम के कप्तान शिखर धवन ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 7 ही मैच खेले हैं और इसमें 292 रन बना दिए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह ने संभाल रखी है। उन्होंने 10 मैच में 16 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरैन भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
PBKS vs KKR Head to Head: कौन किसपर भारी?
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 31 मैच खेले गए हैं। इसमें कोलकाता ने 20 में जीत हासिल की है वहीं पंजाब को 11 में जीत मिली है। दोनों के बीच आखिरी मैच 1 अप्रेल 2023 को खेला गया था जिसमें पंजाब डीएलएस के तहत 7 रन से जीत गई थी।
Eden Garden Pitch Report: कैसी है ईडन गार्डन की पिच?
इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के बल्लेबाजों को भरपूर फायदा मिल सकता है और रनों की बौछार देखने को मिल सकती है लेकिन जब वही टीम बाद में गेंदबाजी करने आएगी तो उसको ओस का सामना जरूर करना पड़ेगा। हालांकि, इस पिच पर समय के साथ – साथ स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। इस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: हैदराबाद ने जिंदा रखी उम्मीदें, प्लेऑफ के करीब पहुंची गुजरात, जानें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स – आरके सिंह, जेजे रॉय, एन राणा (सी), एडी रसेल, एसपी नरेन, वीआर अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यूके), शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, एच राणा।
पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, एसएम कुरेन, आर धवन, मेगावाट शॉर्ट, एलएस लिविंगस्टोन, पी सिमरन सिंह, जेएम शर्मा (विकेटकीपर), आरडी चाहर, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines