IPL 2023, KKR vs PBKS: आईपीएल 2023 के 53वां मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह एक बार फिर फिनिशर बने। पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में नतीजा आखिरी बॉल पर निकला। लास्ट बॉल पर केकेआर को जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी, लेकिन रिंकू ने अर्शदीप की गेंद पर चौका ठोक मैच जिता दिया। ये वही रिंकू सिंह हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 छक्के ठोक मैच जिताया था।
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए कप्तान नितीश राणा और आंद्रे रसेल ने शानदार पारी खेली। राणा ने 38 गेंदों में 51 और आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों में 42 रन जड़े। रिंकू ने 10 गेंदों में नाबाद 21 रन जड़कर मैच फिनिश किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (c), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines