IPL 2023, KKR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में GT ने 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में ही 7 विकेट से मैच जीत लिया। जीटी के लिए विजय शंकर और डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेलकर मैच फिनिश किया। शंकर ने 24 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 51 रन ठोके तो वहीं मिलर ने 18 गेंदों में 32 रन जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (WK), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (C), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल
और पढ़िए – DC vs SRH: अक्षर पटेल को 7वें नंबर पर क्यों भेजा? डेविड वॉर्नर ने बताई बड़ी वजह
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): एन जगदीसन, रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (C), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
IPL 2023 में केकेआर का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 मैच खेले हैं और इसमें टीम को 3 में जीत मिली है। टीम ने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी। ये उनकी लगातार चार हार के बाद पहली जीत थी।
और पढ़िए – IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को भारी पड़ा ये फैसला! आकाश चोपड़ा ने बार-बार उठाए सवाल
IPL 2023 में गुजरात का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्हें 5 में जीत हासिल हुई है। टीम इसी के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। टीम लगातार दो मैच जीतकर आ रही है। ऐसे में वह जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
41 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
45 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines