KKR vs CSK: आईपीएल 2023 का 33वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। 236 रनों के टारगेट का पीछा कर रही केकेआर को जेसन रॉय के रूप में पांचवा झटका लगा है। उन्हें स्पिनर महेश तीक्षणा ने आउट किया। महेश तीक्षणा सीएसके के लिए 15वां ओवर लेकर आए थे, इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने रॉय को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
दरअसल, महेश इस ओवर की पहली दो गेंद पर 2 चौके खा चुके थे। इसके बाद उन्हें यॉर्क लेंथ बॉल डाली, जिस पर रॉय चारो खाने चित हो गए। गेंद को मिस करते ही स्टंप उखड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: टॉप पांच में राहुल-कॉन्वे ने मारी एंट्री, देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज
https://twitter.com/urstruly_chirag/status/1650188376329560064?s=20
जेसन रॉय ने बनाए 61 रन
जेसन रॉय ने 26 गेंद पर 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। जेसन रॉय हर गेंद पर हिट कर रहे थे। वह अगर क्रीज पर टिके रहते तो मैच का रुख केकेआर की तरफ मोड़ सकते थे, लेकिन महेश तीक्षणा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
https://twitter.com/IPL/status/1650182007295737857?s=20
सीएसके बनाम केकेआर लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो 15 ओवर का खेल हो गया है। केकेआर को यहां से 30 गेंद पर 99 रनों की दरकार है। क्रीज पर रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल मौजूद हैं। केकेआर ने 5 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। सीएसके ने 20 ओवर में 235 रन बनाए थे।
और पढ़िए – IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट का आईपीएल में बड़ा धमाका, डेल स्टेन को पछाड़ा, ऐसा करने वाले 21वें गेंदबाज बने
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडू/मतीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह
केकेआर: जेसन रॉय, एन जगदीसन (wk), वेंकटेश अय्यर / सुयश शर्मा, नीतीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
23 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
26 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
51 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines