IPL 2023: आईपीएल 2023 में बल्ले से धमाल मचाने वाले वेंकटेश अय्यर को लेकर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस खे लिखाफ 49 गेंद पर तूफानी शतक लगाया था, जिसके बाद पीटरसन ने उन्हें 360 डिग्री प्लेयर कहा है।
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान केविन पीटरसन ने कहा कि ‘वेंकटेश अय्यर लंबे कद के खिलाड़ी हैं और इसका उन्हें फायदा मिलता है। बैकफुट पर उन्होंने जिस तरह से खेला मैं उससे भी काफी प्रभावित हूं। वो स्पिनर्स को भी अच्छा खेलते हैं। वो 360 डिग्री प्लेयर हैं।”
प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे वेंकटेश अय्यर
मैच में वेंकटेश अय्यर दूसरे ओवर में ही बैटिंग करने आए थे। आते ही उन्होंने आक्रामक रूख अपनाया और बड़े-बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। वो चोटिल भी हुए लेकिन खेलना जारी रखा। उन्होंने 23 गेंदों में पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 49 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला और केकेआर के इतिहास का दूसरा शतक बना दिया। लिहाजा उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया। भले ही केकेआर यह मैच हार गई, लेकिन वेंकटेश अय्यर ने अपनी शतकीय पारी से सबका दिल जीत लिया। वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए थे। आते ही इस खिलाड़ी ने शानदार शतक जड़ा और टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर ने 20 ओवर में 185 रन बनाए थे, जिसे एमआई ने 5 विकेट शेष रहते चेज कर लिए।
अय्यर ने लगाए थे 9 छक्के
वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों पर 104 रन बनाये, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस शतक के साथ ही वह केकेआर के लिए 15 साल बाद शतक लाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले ब्रैंडन मैक्कुलम ने पहले ही सीजन के पहले ही मैच में शतक ठोका था। मैक्कलम 158 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
56 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines