IPL 2023: आईपीएल के 37वें मुकाबले में रॉजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 15 गेंद पर 34 रन बनाए और शानदार फिनिश दिया था। ध्रुव की बैटिंग देख इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन गदगद हो गए। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है।
पीटरसन ने मैच के बाद क्या कहा?
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान आरआर की जीत को लेकर कहा कि ‘राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में सबकुछ सही किया। जो टीम अपने होम ग्राउंड में खेलती है, आप उससे इसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं। आप अपने घरेलू मैदान को एक मजबूत किले में तब्दील करना चाहते हैं।’
ध्रुव के पास अविश्वसनीय टैलेंट
केविन पीटरसन ने आगे कहा कि ‘यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने अच्छी शुरूआत की थी और इसके बाद ध्रुव जुरेल ने आखिर में आकर अविश्वसनीय बल्लेबाजी की। इस खिलाड़ी के पास काफी जबरदस्त टैलेंट है।”
सीएसके के खिलाफ खेली तूफानी पारी
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन ध्रुव जुरेल ने एक फिनिशर के तौर पर काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जयपुर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त पारी खेली। जुरेल ने सिर्फ 15 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें एम एस धोनी ने रन आउट किया था।
32 रनों मैच हारी चेन्नई सुपर किंग्स
अगर मैच की बात करें तो जयपुर में खेले गए आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में आरआर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरे ओवर खेलकर 170/6 का ही स्कोर बना पाई और 32 रनों से मैच हार गई।
कौन हैं ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं। उनके पिता का नाम नेम सिंह जुरेल है। पिता सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। इस खिलाड़ी को साल 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines