IPL 2023: आईपीएल 2023 के बीच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। डेविड विली के बाहर होने से इस टीम ने उनकी जगह केदार जाधव (Kedar Jadhav) को अपने साथ जोड़ा है। जाधव बाकि बचे हुए मैचों में मैदान पर दिख सकते हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली ने इस सीजन आरसीबी के लिए चार मैच खेले और 3 विकेट लिए थे। आरसीबी ने केदार को 1 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है।
मराठी में कमेंट्री कर रहे थे जाधव
आईपीएल 2023 में अब तक केदार जाधव जियो सिनेमा पर कॉमेंट्री कर रहे थे। वह मराठी में कमेंट्री के जरिए इस लीग से जुड़े थे, क्योंकि इस सीजन के हिए हुए ऑक्शन में उन्हें खरीददार नहीं मिला था। लेकिन बीच सीजन में उनकी किस्मत पलटी और वह अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मैदान पर नजर आएंगे। केदार के आने से आरसीबी की मध्यक्रम मजबूत हो सकता है।
और पढ़िए – RCB vs LSG: केएल राहुल की चोट को लेकर कृणाल पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या होगा मैनेजमेंट का अगला स्टेप
https://twitter.com/RCBTweets/status/1652999386404896768?s=20
पहले भी इस टीम के लिए खेल चुके हैं केदार
केदार जाधव इससे पहले भी आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। 2016 और 2017 सीजन में वह इस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 16 पारियों में 26 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए थे। अब एक बार फिर वह आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं।
और पढ़िए – RCB vs LSG: ‘हमनें पहले 6 ओवर में अच्छी बल्लेबाजी की’ जीत के बाद गदगद हुए फाफ डु प्लेसिस, कही ये बात
केदार जाधव का क्रिकेट करियर
केदार जाधव ने आईपीएल में कुल 93 मैच खेले हैं। साल 2010 में आईपीएल डेब्यू करने वाले केदार ने 2021 में अपना आखिरी लीग मैच खेला था। उन्होंने 93 मैचों में 22 की औसत से 1196 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2020 में खेला था। केदार वनडे में दुनिया के उन चंद बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनका औसत 40+ और स्ट्राइक रेट 100+ का है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
6 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
45 mins agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
1 hr agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
1 hr agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines