IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च 2023 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है जिसने टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। इसी कड़ी में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को डबल झटका लगा है। दरअसल टीम के दो धाकड़ खिलाड़ी ग्लेन मेक्सवेल और जोश हेजलवुड पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
आधा सीजन मिस कर सकते हैं जोश हेजलवुड
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेजलवुड के टी20 टूर्नामेंट के बाद के चरणों में खेलने की उम्मीद है। बताया जे रहा है कि वह इस समय एक अकिलिस समस्या से उबर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेजलवुड आईपीएल में भाग लेने का फैसला करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेंगे। अगर ऐसा होता है तो वे आधा सीजन मिस कर सकते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs CSK: पहले मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11, इस नंबर पर खेल सकते हैं स्टोक्स
पहला मैच नहीं खेल पाएंगे मेक्सवेल
वहीं बात ग्लेन मैक्सवेल की करें तो उनका आरसीबी के पहले मुकाबले में खेलने की संभावना कम है। हाल ही में उन्होंने एक्सीडेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है और इसके बाद वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मुकाबले में तो खेले, लेकिन इसके बाद दो लगातार मैच उन्होंने मिस किए थे। बताया जाता है कि वे अभी तक पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं।
IPL 2023 के लिए आरसीबी का स्कवॉड
विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल
और पढ़िए – IPL 2023: ‘रोहित शर्मा कहां हैं…’, कैप्टन फोटोशूट की तस्वीर देख चौंक गए फैंस, सामने आई ये जानकारी
2 अप्रेल को मुंबई के खिलाफ होगा पहला मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 को होगी। इसका फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल को बैंगलुरू में आमने-सामने होगी। 28 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
20 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
20 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
35 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines