नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के 8 करोड़ के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को लेकर टीम की टेंशन बढ़ती जा रही है। जोफ्रा मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले से एक बार फिर बाहर रहे। वे अब तक 7 में से सिर्फ दो मैच ही खेल सके हैं। अब उन्हें लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कहा गया है कि वे अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। इसमें ये सामने आया कि वे इस महीने की शुरुआत में कोहनी की चोट का इलाज कराने बेल्जियम चले गए थे। ये सब बीच आईपीएल में हुआ, इसलिए वे अधिकांश मैचों से नदारद रहे। बेल्जियम में वे माइनर सर्जिकल प्रॉसेस से भी गुजरे।
जोफ्रा आर्चर का फूटा गुस्सा
हालांकि इस बीच खुद जोफ्रा आर्चर का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- तथ्यों को बिना जाने और मेरी सहमति के बिना ‘आर्टिकल’ प्रकाशित करना पागलपन है। जो भी रिपोर्टर है, उसे शर्म आनी चाहिए। ये एक खिलाड़ी के लिए पहले से ही चिंताजनक और परेशान करने वाला समय है और आप इसे अपने निजी लाभ के लिए करते हैं। यह आप जैसे लोग हैं, जो खुद एक समस्या हैं। हालांकि जोफ्रा ने ये साफ नहीं किया कि वे किस आर्टिकल की बात कर रहे थे, लेकिन संभावना है कि वे अपनी इंजरी को लेकर छपी रिपोर्ट से नाराज हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने की उम्मीद
दरअसल, द टेलीग्राफ ने बताया था कि आर्चर को आईपीएल के दौरान ही फिर से समस्या शुरू हो गई थी। जिसका इजाज कराने वे बेल्जियम चले गए थे। जोफ्रा को ये समस्या पिछले दो साल से बनी हुई है। 2021 में शुरुआती फ्रैक्चर के कारण उन्हें उस साल समर सीजन, टी20 विश्व कप और एशेज से बाहर होना पड़ा था। ईसीबी ने बुधवार सुबह ईएसपीएनक्रिकइन्फो से भी पुष्टि की कि आर्चर कुछ हफ्ते पहले बेल्जियम में विशेषज्ञ को दिखाने गए थे। उसके बाद वह मुंबई इंडियंस की टीम में शनिवार रात पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए लौटे। उनके इस सप्ताह के अंत में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने की उम्मीद है।
आर्चर ठीक नहीं हैं
जोफ्रा कोहनी और पीठ की चोटों के कारण लगभग दो साल तक गायब रहे थे। उन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला, लेकिन मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि उन्हें थोड़ा दर्द महसूस हुआ, इसलिए वे अगले चार मैचों में चूक गए। वह 22 अप्रैल को टीम में आ गए, फिर मंगलवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चूक गए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा था कि आर्चर ठीक नहीं हैं, लेकिन रविवार रात रॉयल्स के खिलाफ उनकी वापसी की उम्मीद है।
एशेज में खेल सकते हैं जोफ्रा आर्चर
पिछले हफ्ते आर्चर ने कहा था कि जब आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो शरीर तुरंत 100 प्रतिशत सही नहीं होता। उन्होंने कहा- मैं इस समय अच्छा महसूस करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। ईसीबी को उम्मीद है कि आर्चर 16 जून से एजबेस्टन में शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला में खेलेंगे। उन्होंने लगभग दो वर्षों में प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines