IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आयोजन 31 मार्च से होना है। इस लीग में स्पीड मास्टर उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। इसी साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्डकप 2023 में उन्हें टीम का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने उन्हें खास सलाह दी है।
इशांत शर्मा ने उमरान मलिक को दी ये सलाह
क्रिकबज्ज पर बात करते हुए इशांत शर्मा ने कहा कि ‘उमरान मलिक को ये चिंता नहीं करनी चाहिए कि वो कहां फेक रहा है। जब खेलेगा, एक्सपीरियंस आएगा तो उस जगह पर फेक ही देगा, लेकिन अभी सबसे जरूरी ये है कि बॉल तेज फेंकना है। इसलिए अगर वह 150-160 की स्पीड से भी फेक सकते हैं तो फेके। क्या फर्क पड़ता है कि अगर रन के लिए जा रहा है तो।
तेरा काम रन बचाना नहीं आउट करना है- इशांत शर्मा
इशांत शर्मा ने उमरान मलिक को सलाह देते हुए कहा कि ‘तेरा काम रन बचाना नहीं बल्कि आउट करना है। जब तक दो बैटर्स की आंख बंद नहीं होती तो स्पीड का क्या फायदा ? कोई उसको इस तरीके से कॉन्फिडेंस दे की बल्लेबाज की आंखें दो बार दो बंद करनी ही हैं।’
157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंक चुके हैं उमरान मलिक
उमरान मलिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज गेंद फेंकने की सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टी20I के दौरान 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। वह आईपीएल में 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंक चुके हैं। इतना ही नहीं वह वनडे में भी 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं।
उमरान मलिक को आईपीएल से पहचान मिली, टी20-वनडे में डेब्यू किया
उमरान मलिक आईपीएल 2021 में अपनी रफ्तार के चलते सुर्खियों में आए थे। उन्होंने पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 22 विकेट लेकर अपने खेल में सुधार किया था। लिहाजा साल 2022 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ पदार्पण करने का मौका मिला। वह 8 वनडे में 13 विकेट और 8 टी20 में 11 विकेट ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 min agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
4 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
19 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
29 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines