IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट।आईपीएल के इस नए सीजन में टीमों के खिलाड़ी और कप्तान तो बदल गए हैं साथ ही नियमों में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव है इंम्पेक्ट प्लेयर रुल जिसके तहत इस गेम का रोमांच दोगुना हो जाएगा।
क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रुल ?
आईपीएल 2023 में पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू होने जा रहा है। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के अनुसार टॉस के समय पर दोनों कप्तानों को चार सब्सीट्यूट प्लेयर्स के नाम देने होंगे। कप्तान द्वारा चुने गए इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक प्लेयर को टीम इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर चुन पाएगी।
हालांकि, शर्त बस यह है कि इम्पैक्ट प्लेयर को मैदान पर इनिंग के 14 ओवर खत्म होने से पहले लाना होगा। यानी यह नया नियम और मैदान पर उतरने वाला 12 खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख पलट देगा।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली टीम कैसे कर सकती है उपयोग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इम्पेक्ट प्लेयर नियम का उपयोग बल्लेबाजी करने वाली टीम कभी भी कर सकती है। इसके तहत टीम 12वें खिलाड़ी को ओपनिंग के समय या फिर विकेट गिरने और किसी खिलाड़ी के रिटायर्ड हर्ट होने पर बुला सकती है। वहीं गेंदबाजी करने वाली टीम भी अगर कोई गेंदबाज चोटिल हो जाता है तो ओवर खत्म होने के बाद इसका उपयोग कर सकती है। नया गेंदबाज पूरे 4 ओवर डाल सकता है।
विदेशी खिलाड़ी भी बन सकता है इम्पैक्ट प्लेयर
नए अपडेट के अनुसार, अब विदेशी प्लेयर भी इम्पैक्ट प्लेयर बन सकता है। दरअसल, किसी भी आईपीएल टीम की प्लेइंग 11 में अगर चार विदेशी प्लेयर्स खेल रहे हैं तो विदेशी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बन सकता, लेकिन अगर प्लेइंग 11 में 4 से कम खिलाड़ी विदेशी हैं तो इस स्थिति में विदेशी प्लेयर को भी इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर उतारा जा सकता है।
सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लागू हुआ था नियम
बता दें कि इससे पहले ये नियम सईद मुश्ताक अली टॉफी में भी लागू कर दिया गया था ताकि इसका प्रभाव देखा जा सके। मुश्ताक अली ट्रॉफी में आईपीएल में खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसके बाद उनसे इस पर पॉजिटिव रिस्पांस मिला और इसीलिए अब ये आईपीएल में भी लागू किया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
27 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines