IPL 2023: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल को निचले क्रम में बैटिंग करा रही है। इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब इस मुद्दे पर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप (Ian Bishop) ने अपनी राय दी है। उन्होंने दिल्ली के इस फैसले पर हैरानी जताी और अपनी गलती में सुधार करने की बात कही है। आपको बता दें कि सीएसके के खिलाफ भी दिल्ली ने अक्षर पटेल को 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा था। उस मैच में दिल्ली को 27 रनों हार झेलनी पड़ी थी।
दरअसल, चेन्नई के खिलाफ जब अक्षर क्रीज पर पहुंचे थे तब तक मैच दिल्ली की पकड़ से दूर निकल चुका था। अक्षर ने अपनी इस पारी में 12 गेंदो में 21 रन बनाएं थे। जबकि अक्षर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। जब-जब उन्हें मौका मिला है, तब-तब अक्षर ने बैटिंग में कमाल किया है।
इयान बिशप ने दिल्ली के फैसले पर जताई हैरानी
अक्षर पटेल को नीचे क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में इयान बिशप ने कहा कि दिल्ली ऐसी गलती बार-बार नहीं कर सकती। यह समझना दिलचस्प होगा कि वह फैसले कैसे लिए जाते हैं और उन फैसलों को कौन लेता है क्योंकि इसके पीछे स्पष्ट एक कारण और तर्क होते हैं।’
इयान बिशप ने कहा गलतियां सुधारना चाहिए
इयान बिशप ने आगे कहा कि ‘मैं जानना चाहूंगा कि फ्रेंचाइजी के रूप में, हम कितनी चीजों को ऑफ द फील्ड से देखते हैं, कौन बैठा हुआ है और नोट्स ले रहा है ताकि फिर से ऐसे विकल्पों की गलतियां न हों। आप गलतियां कर सकते हैं, लेकिन आपको सीखना, सुधारना और बेहतर होना चाहिए।’
अक्षर पटेल ने 11 पारियों में बनाए 267 रन
अक्षर पटेल ने इस सीजन 11 पारियों में 33.37 की औसत से 267 रन बनाएं हैं। मगर इस शानदार फॉर्म के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स द्वारा उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा जा रहा है, जिसपर हर कोई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या DC अपने बाकी बचे तीन मैचों में इस रणनीती को बदलने के लिए सोच-विचार करेगी या फिर अपने इस फैसले पर बनी रहेगी।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
24 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
55 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
56 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines