IPL 2023: आईपीएल के 37वें मैच में रॉजस्थान ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में राजस्थान के लिए 15 बॉल पर 34 रन बनाने वाले ध्रुव जुरेल ने मैच के बाद अपनी पारी और एमएस धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जुरेल ने कहा कि ‘वो धोनी के साथ खेलते वक्त प्रेशर महसूस नहीं करते हैं, बल्कि वो इस बात से काफी मोटिवेटेड होते हैं कि उनकी बल्लेबाजी के वक्त धोनी पीछे कीपिंग कर रहे हैं और उनको बल्लेबाजी करते हुए देख रहे हैं।
धोनी को अपना आदर्श मानते हैं जुरेल
ध्रुव जुरेल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने धोनी को लेकर कहा कि ‘मैं काफी भाग्यशाली हूं कि एम एस धोनी के साथ फील्ड शेयर करने का मौका मिल रहा है। मैं बचपन से ही उन्हें खेलते हुए देख रहा हूं।’
मैं काफी मोटिवेट होता हूं
जुरेल ने आगे कहा कि ‘ धोनी के खिलाफ खेलने पर मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं करता हूं। बल्कि मुझे इससे काफी मोटिवेशन मिलता है। मैं इससे काफी मोटिवेट होता हूं कि धोनी मेरे पीछे खड़े हैं और मुझे देख रहे हैं। ये मेरे लिए पर्याप्त है।
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1651871680061648897?s=20
जुरेल ने बनाए थे 34 रन
दरअसल, आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन ध्रुव जुरेल ने एक फिनिशर के तौर पर काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 37वें मुकाबले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली। जुरेल ने सिर्फ 15 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें एम एस धोनी ने रन आउट किया था।
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो जयपुर में खेले गए आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में आरआर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरे ओवर खेलकर 170/6 का ही स्कोर बना पाई और 32 रनों से मैच हार गई।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
20 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
45 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
46 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines