नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2023 के नौवें मुकाबले में आरसीबी को 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पूरी टीम केकेआर के स्पिनर्स के आगे मात खाकर महज 123 रनों पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। मैच के बाद उन्होंने आरसीबी की करारी हार की वजह पर बात की।
हमने उस विकेट पर 20-25 रन अतिरिक्त दे दिए
फाफ डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा- हमने इसे गेंद के साथ अच्छी तरह से सेट किया था, शायद केकेआर के 100 के आसपास 5 विकेट गिर गए थे, लेकिन मुझे लगता है कि हमने उस विकेट पर 20-25 रन अतिरिक्त दे दिए। शार्दुल अविश्वसनीय रूप से अच्छा खेले। वे मैच को हमसे दूर लेकर गए।
और पढ़िए – RR vs PBKS: 18 हजार रन बनाने वाले दिग्गज को मौका देंगे संजू सैमसन? इंग्लैंड से पहली बार खेलने आया है IPL
स्पिनर्स ने दबाव डाला, हमारी बल्लेबाजी बहुत औसत थी
डु प्लेसिस ने केकेआर के गेंदबाजों की तारीफ कर कहा- लेग स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की, वे हम पर हावी रहे। नरेन और चक्रवर्ती ने हम पर अच्छी तरह से दबाव डाला। यह लेग स्पिनर्स या मिस्ट्री स्पिनर्स का स्वभाव है कि वे विकेट झटकते हैं। यह अभी भी एक अच्छा विकेट था, लेकिन हमारी बल्लेबाजी बहुत औसत थी।
इससे सबक सीखने की कोशिश करेंगे
उन्होंने आगे कहा- जब हम इस तरह के खेल हारते हैं तब हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है कि कम से कम लक्ष्य के करीब पहुंचें। हमें आज रात लगभग 160 तक पहुंचना चाहिए था। कप्तान ने आगे कहा- टी20 क्रिकेट का खेल बहुत तेजी से आगे बढ़ता है। हम इससे सबक सीखने की कोशिश करेंगे। यह कहना उचित होगा कि आज रात यह हमसे थोड़ा दूर हो गया। स्ट्रेटेजी के तौर पर हम थोड़ा बेहतर हो सकते थे। डु प्लेसिस ने आगे कहा- डेथ बॉलिंग करना कभी भी सबसे आसान काम नहीं होता है, सिराज और हर्षल डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाज हैं और बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम अपनी योजनाओं पर थोड़ा काम करें।
और पढ़िए – IPL 2023: चोटिल प्लेयरों से जूझ रहा IPL, अब तक इतने खिलाड़ियों का हुआ है रिप्लेसमेंट
वरुण, सुयश, सुनील ने की बेहतरीन गेंदबाजी
इस मैच में विराट कोहली 21, फाफ डु प्लेसिस 23, माइकल ब्रेसवेल 19, ग्लेन मैक्सवेल 5 और हर्षल पटेल डक पर आउट हुए। कोई भी बल्लेबाज स्पिनर्स के आगे ज्यादा देर नहीं टिक पाया। केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डेब्यू करने आए सुयश शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। सुनील नरेन ने 16 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
23 mins ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines