नई दिल्ली: आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में DC ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 गेंद शेष रहते 7 विकेट से बाजी मारी। कैपिटल्स अलग ही रंग में नजर आई। डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए रन ठोके। फिल साल्ट ने 45 गेंदों में 8 चौके-6 छक्के ठोक 87 रन जड़े तो वहीं मिचेल मार्श ने 22 गेंदों में 35 और मिचेल मार्श ने 17 गेंदों में 26 रन की शानदार पारी खेली। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट टेबल में एक स्थान की छलांग लगा दी है।
कैपिटल्स की टीम 10 में से 4 मुकाबले जीतने के बाद 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत ने कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें भी जिंदा कर दी हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स अब प्लेऑफ में किन समीकरणों के साथ क्वालिफाई कर सकती है…
अगले चार मुकाबलों में दर्ज करे बड़ी जीत
कैपिटल्स के पास अब 4 मुकाबले बचे हैं। DC 10 मई को सीएसके, 13 मई को पीबीकेएस, 17 मई को पीबीकेएस और 20 मई को फिर सीएसके से भिड़ेगी। यदि दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जाना है तो सबसे पहले इन चारों मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। तब जाकर उसके पास 16 पॉइंट होंगे और नेट रन रेट (NRR) भी सुधर जाएगी। फिलहाल डीसी की NRR -0.529 है।
ये है पॉइंट्स टेबल का गणित
इसी के साथ कैपिटल्स को ये उम्मीद करनी होगी कि यदि वह छलांग लगाकर 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंचती है तो उससे नीचे रहने वाली टीमें उससे ज्यादा अंक न ले पाएं। फिलहाल गुजरात टाइटंस 14 पॉइंट के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर सीएसके 13 अंकों के साथ काबिज है। तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स 11 अंकों के साथ, जबकि 10 पॉइंट्स के साथ राजस्थान रॉयल्स चौथे, आरसीबी पांचवें, मुंबई इंडियंस छठे और पीबीकेएस सातवें स्थान पर जमी है।
16 से कम अंक हासिल कर पाएं ये टीम
कैपिटल्स को ये भी उम्मीद करनी होगी कि सीएसके अपने अगले 3 में से सिर्फ 1, एलएसजी अपने 4 में से सिर्फ 2 और आरआर भी अपने 4 में से 2 ही मुकाबले जीत पाए। इससे इन टीमों के 16 से कम अंक रहने पर कैपिटल्स का संभावित खतरा काफी कम हो जाएगा। वैसे कैपिटल्स करिश्मे के साथ ही क्वालिफाई कर सकती है क्योंकि अभी सीएसके के अलावा ज्यादातर टीमों के पास 4-4 मुकाबले बचे हैं।
आरआर, आरसीबी, एमआई, पीबीकेएस 2 से ज्यादा मुकाबले न जीतने पाएं
ऐसे में उसे ये भी देखना होगा कि आरआर, आरसीबी, एमआई और पीबीकेएस 2 से ज्यादा मुकाबले न जीतने पाएं। ऐसा होने पर इन सभी टीमों के पास सिर्फ 14 ही अंक होंगे। कैपिटल्स अपने सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीतती है और उसके टक्कर की दूसरी टीमें 16 से कम अंक हासिल करती हैं तो वह प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालिफाई कर जाएगी। वैसे मामला 16 अंक के साथ नेट रन रेट पर भी अटकेगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डेविड वॉर्नर की टीम कितना आगे जाती है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines