IPL 2023 SRH vs RCB: आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बैंलगोर के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में SRH के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 49 बॉल पर सीजन का सातवां शतक ठोका है। हेनरिक क्लासेन ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। हेनरिक क्लासेन के आईपीएल करियर का यह पहला शतक है।
दरअसल, हैदराबाद के 4 ओवर में ही 2 विकेट गिर गए थे। इसके बाद क्लासेन ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद से अटैक करते हुए 49 गेंद पर शतक पूरा किया और अंत में 51 गेंद पर 104 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए हैं। आरसीबी को मैच जीतना है तो उसे 187 रन बनाने होंगे।
हेनरिक क्लासेन से पहले ये खिलाड़ी लगा चुके हैं इस सीजन शतक
- 101- शुभमन गिल (GT)
- 124- यशस्वी जायसवाल (RR)
- 103*- सूर्यकुमार यादव (MI)
- 104- हेनरिक क्लासेन (SRH)
- 104- वेंकटेश अय्यर (KKR)
- 103- प्रभसिमरन (PBKS)
- 100*- हैरी ब्रूक (SRH)
हेनरिक क्लासेन का आईपीएल करियर
हैनरिक क्लासेन ने आईपीएल में कुल 18 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.15 के औसत से 496 रन बनाए हैं। इस सीजन वह कमाल के फॉर्म में हैं और हर मैच में बल्ले से योगदान दे रहे हैं। क्लासेन ने इस सीजन 10 मैचों में 450 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines