MI vs KKR: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स होगी। दोनों टीमें सीजन में पहली बार आमने-सामने होगी। वैसे भी जब भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच अपने चरम पर होता है। आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड भी कड़ा रहा है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आईपीएल का खिताब उठा चुकी हैं, ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला हमेशा जबरदस्त होता है। बात अगर दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 22 मैचों में मुंबई को जीत मिली है, जबकि 9 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली है। यानि मुंबई अब तक कोलकाता पर भारी नजर आई है।
और पढ़िए – MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ महिला टीम की जर्सी पहनेंगे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, जानें वजह
जीत की राह पर लौटना चाहेगी केकेआर
मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की है, ऐसे में मुंबई की टीम अपनी जीत की लय को बरकारर रखना चाहेगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कोलकाता भी जीत के ट्रेक पर वापस लौटना चाहेगी।
और पढ़िए – WWE फैंस के लिए बुरी खबर, रिंग से बाहर हो सकता है ब्रॉक लैसनर को हराने वाला ये चैंपियन खिलाड़ी
दोनों टीमों ने जीता है खिताब
बता दें की मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की सफल टीमें मानी जाती हैं, दोनों टीमों ने मिलकर अब तक 7 खिताब उठाए हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है, जबकि 2 बार कोलकाता नाइट राइडर्स भी यह खिताब जीत चुकी है। हालांकि पिछले कुछ सीजन से दोनों टीमों का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines