नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। SRH ने कोलकाता में नितीश राणा की टीम पर 23 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवरों में 228 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम के 5 विकेट 96 रन पर गिर गए।

विज्ञापन

मयंक मारकंडे बने हीरो 

सनराइजर्स के लिए स्पिनर मयंक मारकंडे स्टार कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने 36 रन पर नारायण जगदीसन और पावर-हिटर आंद्रे रसेल को 3 रन पर चलता कर दिया। मारकंडे ने जादुई स्पिन के जरिए चार ओवरों में महज 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनकी इकोनॉमी 6.75 की रही।

विज्ञापन

मयंक मारकंडे का नाम याद रखना

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ 25 साल के लेग स्पिनर मयंक मारकंडे के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने स्पिनर की तुलना अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान से की, जो वर्तमान में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शीर्ष क्रम के गेंदबाज हैं। लतीफ ने कहा- मयंक मारकंडे का नाम याद रखना। उसके पास गति है, वह हवा के माध्यम से तेज है। रवि बिश्नोई अच्छे हैं, लेकिन वह गेंद को उस लूप को हवा में देने में सफल नहीं हुए हैं।

दो साल में वह महान गेंदबाज बन सकता है

यह लड़का राशिद खान की तरह का गेंदबाज है जो एक अलग एंगल से गेंदबाजी कर सकता है। बल्लेबाजों को उनकी गुगली पढ़ने में दिक्कत होती है। हम उसे भविष्य में भी देखेंगे। लतीफ ने आगे कहा- मैंने उसे इतना खेलते नहीं देखा है, लेकिन कल उसे गेंदबाजी करते देखा और मुझे लगता है कि दो साल में वह एक महान गेंदबाज बन सकता है।

विज्ञापन

मार्कंडे ने इस साल अब तक SRH के लिए दो मैच खेले हैं, लेकिन दोनों में शानदार रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन के अपने पहले गेम में मारकंडे ने चार ओवरों में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ