IPL 2023: हरभजन सिंह ने पकड़ी हैरी ब्रूक की कमजोरी, स्टार बल्लेबाज के लिए कही बड़ी बात

IPL 2023 Harry Brook Harbhajan Singh

IPL 2023 Harry Brook Harbhajan Singh

नई दिल्ली: हैरी ब्रुक ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए शानदार शतक बनाकर चर्चा बटोरी। इंग्लैंड के बल्लेबाज ने ईडन गार्डन्स में केकेआर को 23 रन से हराकर नाबाद शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन

इस बीच हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज की जमकर तारीफ की, लेकिन दूसरी ओर स्टार बल्लेबाज की कमजोरी और मजबूती के बारे में भी विस्तार से बात की।

विज्ञापन

वह स्पिन के खिलाफ बहुत मजबूत नहीं हैं

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- ब्रूक तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके बल्लेबाजी में कई तरह के शॉट हैं। हालांकि वह स्पिन के खिलाफ बहुत मजबूत नहीं हैं, लेकिन वह सिंगल और डबल लेकर अपनी कमजोरी को छुपाते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह कमजोर गेंदों को हिट करते हैं। इसके अलावा, उन्हें SRH के अन्य बल्लेबाजों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। इससे उन्हें आगे बढ़ने में काफी आत्मविश्वास मिलेगा।

सन राइजर्स ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था

आईपीएल नीलामी में ब्रूक को सन राइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता में केकेआर पर SRH की शानदार जीत में ब्रुक ने 55 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। ब्रूक ने SRH फ्रैंचाइजी के लिए अपना पहला शतक लगाने से पहले तीन आईपीएल मैचों में 29 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ