IPL 2023: आईपीएल 2023 के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी की और 92 रन ठोक दिए। हालांकि वह 8 रन से अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने इस धुआंधार पारी से सभी का दिल जीत लिया। विरोधी टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की है।
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड़ के स्थान को लेकर कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो हम सभी को पता है वह किस तरह के बल्लेबाज हैं। एक समय पर चेन्नई का स्कोर 200-220 लग रहा था। उन्हें उनकी बल्लेबाजी का पूरा श्रेय जाता है। वह आगामी दिनों में टीम इंडिया के लिए चमत्कार करेंगे।’
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए टी20 में कप्तान हैं, जबकि हाल में उन्होंने वनडे में भी कप्तानी की थी। आईपीएल के पहले मुकाबले में जीत के बाद पांड्या ने कहा कि ‘मुझे पूरा भरोसा है कि उनके पास वो गेम है और जब अच्छा समय आएगा तो भारतीय क्रिकेट टीम भी उन्हें मौका देगी और उनको बहुत बैक करेगी।’
ऋतुराज ने लगाए थे 9 छक्के
दरअसल, 31 मार्च को आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात की टीम आमने-सामने थी। इस मुकाबले में सीएसके ने टॉस हाकर पहले बैटिंग की थी। सलामी बल्लेबाज ने ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे थे।
गुजरात ने जीता था पहला मैच
ऋतुराज गायकवाड़ की तूफानी से सभी चौंक गए थे। सीएसके ने गायकवाड़ की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए थए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में 182/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला जीत लिया था। अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ 4 अप्रैल को होगा।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines