IPL 2023: आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 15 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में गुजरात के लिए शुभमन गिल (42) को छोड़कर कोई दूसरा खिलाड़ी क्रीज पर टिक नहीं सका। एक के बाद एक विकेट गिरते गए और गुजरात ओवरों में रन पर सिमट गई। इस हार पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्रतिक्रिया दी है।
चेन्नई के लिए पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंद पर 60 रनों की शानदार पारी खेली। फिर चेन्नई के गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए गुजरात की कमर तोड़ दी।
मैच के बाद पांड्या ने दिया ये बयान
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि ‘मुझे लगता है कि हम गेंद के साथ काफी सही थे, लेकिन हमने बुनियादी गलतियां की, जिससे हमें नुकसान हुआ। हमारे पास जिस तरह के गेंदबाज थे, मुझे लगा कि हमने 15 अतिरिक्त रन दिए। बहुत सी चीजें हमने सही कीं। हमने बीच-बीच में कुछ सॉफ्ट गेंदें फेंकी। हम अपनी योजनाओं पर अमल कर रहे थे और फिर बीच में हमने कुछ रन दिए। मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर ज्यादा गौर करने की जरूरत है। हमें दो दिन बाद खेलना है, फाइनल में पहुंचने के लिए हमें एक और मैच खेलना है। बस उन चीजों पर ध्यान दें जो हमने इस सीजन में वास्तव में अच्छा किया है।
धोनी की तारीफ में पांड्या ने कही ये बात
हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यही उनकी (धोनी) खूबसूरती है, अपने दिमाग से और जिस तरह से वह गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं। हम विकेट गंवाते रहे, वह गेंदबाज बदलते रहे, इसका श्रेय उन्हें जाता है। रविवार को उनसे मिलना अच्छा रहेगा। जीवन में पछतावा अच्छा नहीं है। हमें उम्मीद थी कि ओस आएगी, यह नहीं आई। हमने दोनों विभागों में ठीक नहीं किया।’
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1661073578844999682?s=20
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात 157 रनों पर सिमट गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (WK), हार्दिक पांड्या (C), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines