IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज होने जा रहे हैं। पिछले सीजन प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे रहने वाली मुंबई इंडियंस इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में होगी। यही वजह है कि नीलामी के दौरान इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 17.5 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है।
भले ही मुंबई का पिछला सीजन खराब गया हो, लेकिन इस टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। पिछले कई सालों तक मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि इस बार ये दोनों ही प्लेयर मुंबई के साथ नहीं होंगे? ऐसे में कौन इन दोनों खिलाड़ियों की कमी पूरी करेगा, इसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने जवाब दिया है।
मुंबई के लिए कौन निभाएगा पोलार्ड-पांड्या का रोल?
साल 2012 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने बयान में कहा कि ‘मुंबई तभी सफल होगी यदि टिम डेविड वही काम कर पाते हैं जो कीरोन पोलार्ड किया करते थे और कैमरून ग्रीन वही काम कर पाते हैं, जो हार्दिक पांड्या किया करते थे। यह दोनों खिलाड़ी पोलार्ड और पांड्या का किरदार निभा सकते हैं।
शुरुआत से ही खेलना होगा बेहतर- हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि ‘इन दोनों खिलाड़ियों में क्षमता है, लेकिन आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें यदि आप पहले दिन से चलना शुरू कर देते हैं तो आपका सत्र अच्छा होगा। यदि आप नहीं चल पाते हैं और आपको अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है तो आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।’
पिछला सीजन मुंबई के लिए खराब गया था
आपको बता दें कि पिछले साल IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। लिहाजा मुंबई पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी। टीम ने 14 मैचों में से टीम सिर्फ 4 मैच ही जीते थे। 10 में हार मिली थी। अब उम्मीद की जा रही है कि ये सबसे सफल टीम एक बार फिर टाइटल पर कब्जा कर सकती है।
और पढ़िए – IND vs AUS: उंगली उठाते रह गए स्मिथ, विराट कोहली ने खोल दिया बल्ला, देखें वीडियो
कौन हैं टिम डेविड और कैमरून ग्रीन
टिम डेविड और कैमरून ग्रीन दोनों ही ऑस्ट्रेलिया टीम से खेलते हैं। इन दोनों के पास पावर हिटिंग है। जब यह क्रीज पर होते हैं तो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं। ग्रीन युवा हैं, जबकि डेविड के पास दुनिया भर के टी20 लीग्स में खेलने का अनुभव है। डेविड मिडिल ऑर्डर, जबकि ग्रीन शुरुआत में बल्लेबाजी करके मुंबई इंडियंस की नैया पार लगाने की क्षमता रखते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines