IPL 2023: आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने आरसीबी की टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने भरोसा जताया है कि विराट कोहली की आरसीबी यह मैच जीतेगी और प्लेऑफ में जरूर जगह बनाएगी।
दरअसल, अभी अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी की टीम पांचवें स्थान पर है। इस टीम ने 12 में से 6 मैच जीतकर 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। प्लेऑफ का दावा और मजबूत करने के लिए आरसीबी को यह मुकाबला जीतना जरूरी होगा। हरभजन सिंह ने विराट कोहली पर पूरा भरोसा जताया है।
हरभजन सिंह ने क्या कहा?
18 मई को हरभजन सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने कहा कि बैंगलोर की टीम अब भी आगे बढ़ सकती है। अगर आरसीबी दो मैच जीतता है तो उसे कोई नहीं रोक सकता। विराट कोहली जैसा कोई हो सकता है क्या? मेरी उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं, आरसीबी आगे जाएगी।’
क्वालिफाई के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी
अगर इस बार बैंगलोर की टीम को क्वालिफाई करना है तो उसे हैदराबाद और गुजरात को हराना है। अभी इस टीम के पास 12 प्वाइंट हैं। आरसीबी ने 6 मैच जीते हैं और 6 में हार का सामना किया है। इस सीजन के लिए गुजरात ने सबसे पहले क्वालीफाई किया है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 15-15 पॉइंट्स हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
27 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
57 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines