IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गई है। 26 मई को दूसरे क्वालिफायर में यह फैसला हो जाएगा कि फाइनल में जाने वाला दूसरी टीम कौन सी है। दूसरा क्वालिफायर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटन्स के स्टार गेंदबाज राशिद खान और मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की है।
हरभजन सिंह ने राशिद की तारीफ में बड़ी बात कही
हरभजन सिंह ने राशिद खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने राशिद को लेकर कहा कि वह एक अलग ही लीग के खिलाड़ी हैं। वह लगातार विकेट ले रहे हैं और रन भी बना रहे हैं, साथ ही वह एक गन (बेहतरीन) फील्डर है, और जब भी कप्तान हार्दिक उपलब्ध नहीं होता है तो वह गुजरात का नेतृत्व भी करते हैं।
राशिद को पाकर भाग्यशाली है गुजरात
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि राशिद ने गुजरात के लिए सब कुछ किया है और उत्कृष्टता प्राप्त की है। राशिद जैसे खिलाड़ी को अपनी टीम में पाकर गुजरात टाइटन्स असाधारण रूप से भाग्यशाली हैं।’
शमी के पास शानदार सीम पोजीशन है
हरभजन सिंह ने इसी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘शमी एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें हर टीम अपने पास देखना चाहती है। वह नई गेंद का अच्छा गेंदबाज है। डेथ ओवरों में तेज यॉर्कर फेंकते हैं। उनके पास एक शानदार सीम पोजीशन है और स्विंग होने पर वह एक अलग ही गेंदबाज बन जाते हैं।’
राशिद-शमी का इस सीजन प्रदर्शन
आपको बता दें कि इस सीजन राशिद और शमी ने गुजरात के लिए कमाल किया है। मोहम्मद शमी 15 मैचों में सबसे ज्यादा 26 विकेट चटका चुके हैं, जबकि राशिद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 25 विकटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इन्हीं गेंदबाजों के दम पर गुजरात की टीम फाइनल से महज 1 कदम दूर है, जबकि दूसरी बार ट्रॉफी जीतने से 2 कदम बाकी हैं।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines