IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 15 साल पूरे हो चुके हैं और इसका 16वां सीजन अभी जारी है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई बेहतरीन पल देखने को मिले हैं जो कि विश्व भर के क्रिकेट फैंस को हमेशा याद रहेंगे। इन लम्हों के अलावा ये लीग विवादों और खिलाड़ियों की लड़ाई से भी पीछे नहीं रही है।
इस ऐतिहासिक लीग के पहले ही सीजन (2008) में एक बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बारे में आज भी बात की जाती है। दरअसल मोहाली में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत कहासुनी के बाद मैदान पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद श्रीसंत को मैदान में रोते हुए देखा गया और इस मामले ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी।
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs GT: दिल्ली के लिए Abishek Porel ने किया डेब्यू, ऋषभ पंत की जगह मिला है मौका
एक ही मंच पर साथ दिखे हरभजन और श्रीसंत
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज श्रीसंत इस विवाद को भूल चुके हैं और अच्छे दोस्त बन गए हैं। लेकिन फिर भी इसकी चर्चा उठती ही रहती है। हाल ही में विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की 12वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक ही मंच साझा करते हुए ये दोनों खिलाड़ी देखे गए थे। हरभजन, श्रीसंत के साथ यूसुफ पठान और वीरेंद्र सहवाग स्टार स्पोर्ट्स द्वारा निर्मित एक विशेष एपिसोड का हिस्सा थे।
इस चर्चा के दौरान श्रीसंत हरभजन सिंह की जमकर तारीफ कर रहे थे और उनके करियर में भज्जी के महत्व को बता रहे थे। इतने में अचानक वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें मोहाली में हुए विवाद की याद दिलाई जिसपर हरभजन ने तुरंत पलटवार किया और इसे भूलने की हिदायत दी।
और पढ़िए – ‘किसी का मुंह बंद नहीं कर सकता…’, आजम खान ने आलोचना पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
वीरेंद्र सहवाग ने फिर दिलाई विवाद की याद, हरभजन ने रोका
दरअसल चर्चा के दौरान श्रीसंत ने कहा कि “मैं यह साझा करना चाहता हूं कि टेस्ट या कोई अन्य मैच खेलने से पहले, मैं हमेशा भज्जी पा (हरभजन सिंह) को गले लगाया करता था। मेरा प्रदर्शन हमेशा बेहतर हुआ करता था।” इसके बाद श्रीसंत कुछ बोलते इससे पहले सहवाग बीच में बोलते हैं कि ‘यह हग ट्रेंड कब से शुरू हुआ! शायद मोहाली में हुई घटना के बाद।” इस पर हरभजन तुरंत रिप्लाई करते हुए कहते हैं कि ‘भूल जाओ यार’।
हम हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं- श्रीसंत
बता दें कि इससे पहले भी श्रीसंत इस मामले पर बोलते हुए हरभजन की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में इसे लेकर कहा था कि -“हम हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं, जो भी हुआ वो कुछ गलतफहमी के कारण हुआ और मीडिया ने उस मामले को अलग तूल पकड़ा दी। मैं इतना कहूँगा कि भज्जी पा ने मेरी शुरुआत से ही हर तरीके से मदद की है और अभी हाल ही में कमेंटरी करने में भी कुछ टिप्स दिए। उन्होंने मुझे समर्थन दिया और मदद की है, जिसके लिए मैं उनका हमेशा शुक्रगुज़ार हूँ। वो एक गाना है ना,‘तेरे जैसा यार कहाँ’, मेरा उनके साथ कुछ एसा ही रिश्ता है।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
47 mins agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
5 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
5 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines