IPL 2023: अहमदाबाद में आया शुभमन गिल का तूफान, 56 गेंद पर ठोका आईपीएल करियर का पहला शतक

Shubman Gill scored Century Against SRH

Shubman Gill scored Century Against SRH

IPL 2023, GT vs SRH: आईपीएल 2023 का 62वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में GT के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने 56 गेंद पर कमाल की पारी खेली और आईपीएल करियर का पहला शतक ठोक दिया। यह इस सीजन का छठवां शतक है। गिल ने 56 गेंद पर सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। शुभमन गिल 58 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1658135219554381824?s=20

विज्ञापन

अगर मैच की बात करें तो गुजरात टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं। अब हैदराबाद की टीम को जीत के लिए 189 रन बनाने होंगे। आखिर ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए और सिर्फ 2 रन दिए। गुजरात ने 15 ओवर में 150 से ज्यादा रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने वापसी की। 16 से 20 ओवर के बीच गुजरात ने सिर्फ 34 रन बनाए और 7 विकेट खो दिए।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1658115616945913858?s=20

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स- शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (wk), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (c), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, संवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ