IPL 2023, GT vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दूसरा मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और उप-विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा।
इस मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में है। इस मैच में गुजरात की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी वहीं राजस्थान की टीम भी अपनी टॉप की पोजिशन बचाना चाहेगी।
और पढ़िए – MI vs KKR: सूर्यकुमार यादव कर रहे मुंबई इंडियंस की कप्तानी, रोहित इस वजह से नहीं खेल रहे मैच
दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों आईपीएल 2023 में काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। हार्दिक पांड्या एंड कंपनी ने अपने चार मैचों में तीन में जीत हासिल की है। वहीं आरआर ने भी अपने चार मुकाबलों में तीन में जीत और एक हार का सामना किया है। वहीं आरआर अंक तालिका में पहले स्थान पर है और जीटी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर विराजमान है। इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
टीमें इस प्रकार है :-
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, कोना भरत, रिद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, आर साई किशोर, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राशिद खान, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, दर्शन नालकांडे, डेविड मिलर , यश दयाल, जयंत यादव, नूर अहमद और अल्जारी जोसेफ।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरूगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, के एम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डी फरेरा, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय, देवदत्त पड्डिकल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जाम्पा ।
और पढ़िए – MI vs KKR: अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू, सारा स्टेडियम में मौजूद, सचिन ने मैच से पहले दी सलाह
GT vs RR Live Streaming: भारतीय समय के अनुसार टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल में यह मैच जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर लाइव देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines