IPL 2023, GT vs MI: मुंबई इंडियंस को मंगलवार रात गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में खेले गए मैच में टीम को 55 रनों के बड़े अंतर से हार मिली। इस मैच में जहां मुंबई इंडियंस के हर गेंदबाज ने जमकर रन कुटाए वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने किफायती गेंदबाजी की। जिसके बाद फैंस ने उनके पूरे ओवर करवाने की मांग की। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने जवाब दिया है।
अर्जुन तेंदुलकर ने की शानदार गेंदबाजी
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पिछले मैच के दौरान अर्जुन के लिए एक भूलने वाली रात थी, जब उन्होंने खेल के 16वें ओवर में सैम कुरैन और हरप्रीत सिंह को 31 रन दिए थे। अर्जुन ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में वापसी की। उन्होंने 2 ओवर डाले और इसमें सिर्फ 9 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट भी झटका।जिससे कई लोग अर्जुन के शेष दो ओवरों को बचाने के कारण पर आश्चर्य करने लगे।
टॉम मूडी ने कही ये बात
अर्जुन तेंदुलकर को कम ओवर कराने का टॉम मूडी ने समर्थन किया है। उनके मुताबिक अर्जुन एक अतिरिक्त गेंदबाज हैं और वे दो ही ओवर करेंगे तो भी कोई परेशानी नहीं है। टॉम मूडी ने कहा कि ‘तेंदुलकर ने अपना काम किया। फिर से, वह उप का प्राप्तकर्ता है। वह अतिरिक्त गेंदबाज है। और अतिरिक्त गेंदबाज को चार ओवर पूरे नहीं करने होते हैं। उन्होंने शीर्ष पर अच्छा योगदान दिया है, एक विकेट लिया है और 9 रन दिए हैं।’
उन्होंने आगे ये भी कहा कि “आप इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि तीसरा ओवर पूरा हो जाएगा। यहां तक कि सबसे अच्छे गेंदबाज, सबसे अनुभवी गेंदबाज… जब आप लालची हो जाते हैं और सोचते हैं, ‘चलो कोशिश करते हैं और अतिरिक्त ओवर करवाते हैं’, तो अक्सर वे कतार में खड़े हो जाते हैं।’
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines