IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से मात दे दी। गुजरात की इस विशाल जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ओपनर शुभमन गिल ने निभाई। जिन्होंने मैच में आईपीएल 2023 का अपना तीसरा शतक जड़ा और सभी को मुरीद बना लिया। मैच के बाद गिल ने इस इनिंग को आईपीएल की सबसे सर्वश्रेष्ठ बताया और इसके पीछे का राज भी खोला।
3 छक्के लगाते ही अहसास हुआ, ये मेरा दिन है- गिल
मुंबई के खिलाफ मैच में शुभमन गिल को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। गिल ने इसके बाद कहा कि ‘मेरे लिए बॉल टू बॉल खेलते जाना और प्रत्येक ओवर के बाद हालात अंदाजा लगाना अहम था। लेकिन जिस ओवर में मैने 3 छक्के लगाए। उससे मुझे एहसास हुआ था कि आज मेरा दिन है। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और मैं इसपर अधिक से अधिक रन बनाना चाहता था।’
गिल ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘ऐसा नहीं है कि मैने अपनी बल्लेबाजी अचानक कुछ बड़े बदलाव किए. आप लगातार अपने खेल को सुधारने का प्रयास करते रहते हैं।मेरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक बेहतरीन फॉर्म देखने को मिला जिससे मुझे मदद मिली। साल 2021 में जब मुझे चोट लगी थी तो उसके बाद मैने अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया था। इसमें कुछ तकनीकी बदलाव भी शामिल है। मुझे लगता है कि यह आईपीएल में अभी तक की मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी है।
मैच का लेखा-जोखा
मैच में गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 20 ओवर 233/3 का स्कोर बनाया। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 129 रन बनाए।234 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 18.2 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines