Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
GT vs LSG Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मैच से पहले गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है।
इस मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान कृणाल पांड्या के हाथों में होगी। टीम के रेगुलर कप्तान केएल राहुल चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जाना चाहेगी। वहीं गुजरात जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अब तक 10 में से 7 मैच जीते हैं और वह टॉप पर मौजूद है। टीम ने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से मात दी थी।
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 375 रन जोड़ लिए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी ने संभाल रखी है। उन्होंने अब तक 18 विकेट ले लिए हैं। इसके अलावा राशिद खान भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं और इसमें उसे 5 में जीत हासिल हुई है वहीं एक मैच बारिश के कारण धूल गया है। टीम ने आखिरी मैच चेन्नई के खिलाफ खेला था लेकिन इसका बारिश के चलते नतीजा नहीं आ पाया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स ने बनाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में ही 311 रन ठोक दिए हैं। वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट रवि बिश्नोई ने झटके हैं। बिश्वोई ने 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इन दोनों के अलावा मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 3 मैच आयोजित किए गए हैं। इसमें से गुजरात का पलड़ा भारी है। गुजरात ने इसमें से सारे मैच जीते हैं। लखनऊ इस मैच में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। दोनों के बीच आखिरी मैच इसी सीजन में खेला गया था जिसमें गुजरात ने जीत हासिल की थी।
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। इस पिच पर आईपीएल 2023 में अब तक हुए पांच मुकाबलों में न्यूनतम स्कोर 177 का रहा है। जिससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिच का मिजाज कैसा है। पिच पर उछाल मौजूद है जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में फायदा मिल सकता है। बाउंड्री बढ़ी होने के चलते स्लोअर बॉल एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस मैदान पर गुजरात की टीम ने 6 मैच खेले हैं जिसमें उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: रिद्धिमान साहा (wk), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (c), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11: काइल मेयर्स, मनन वोहरा, करण शर्मा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (wk), क्रुणाल पांड्या (c), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।