IPL 2023, GT vs LSG Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मैच को गुजरात ने बड़ी आसानी से जीत लिया है। गुजरात ने लखनऊ को 56 रनों से हराया। यह गुजरात की लखनऊ पर लगातार चौथी जीत है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 227 रन बनाए हैं। शुभमन गिल अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 94 रन की पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए। अपनी पारी के दौरान गिल ने 7 छक्के और दो चौका लगाया। ओपनर ऋद्धिमान साहा ने 43 बॉल पर 81 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 51 बॉल पर 94 रन की पारी खेली। दोनों ने 74 बॉल पर 142 रन की साझेदारी की। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन ही बना सकी।
इस मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान कृणाल पांड्या के हाथों में थी। टीम के रेगुलर कप्तान केएल राहुल चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या (C), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (WK), स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, आवेश खान।
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (C), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
आईपीएल 2023 में गुजरात का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अब तक 10 में से 7 मैच जीते हैं और वह टॉप पर मौजूद है। टीम ने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से मात दी थी।
आईपीएल 2023 में लखनऊ का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं और इसमें उसे 5 में जीत हासिल हुई है वहीं एक मैच बारिश के कारण धूल गया है। टीम ने आखिरी मैच चेन्नई के खिलाफ खेला था लेकिन इसका बारिश के चलते नतीजा नहीं आ पाया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया था।
GT vs LSG Head to Head: कौन किसपर भारी?
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 3 मैच आयोजित किए गए हैं। इसमें से गुजरात का पलड़ा भारी है। गुजरात ने इसमें से सारे मैच जीते हैं। लखनऊ इस मैच में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। दोनों के बीच आखिरी मैच इसी सीजन में खेला गया था जिसमें गुजरात ने जीत हासिल की थी।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines