हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs CSK: जडेजा ने गेंद और बल्ले से किया दमदार प्रदर्शन, मैच के बाद फैंस के लिए मजे

विज्ञापन

GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने 15 रनों से जीत दर्ज की। मैच में रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से धाकड़ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड दिया गया। इसे पाने के बाद उन्होंने फैंस को एक पोस्ट के माध्यम से फैंस के मजे लिए।

जडेजा ने झटके दो महत्वपूर्ण विकेट

रविंद्र जडेजा ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 22 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे, क्योंकि इस पिच पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, जब वे गेंदबाजी करने के लिए आए तो 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन खर्च किए और दो अहम विकेट निकाले। इसी वजह से उनको मोस्ट वैल्युएवल प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और जडेजा ने इसी को लेकर फैंस को ट्रोल कर दिया।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘अभी से क्यों सिरदर्द लूं…’, संन्यास के सवाल पर खुलकर बोले धोनी

विज्ञापन

जडेजा का मजेदार पोस्ट

मैच खत्म होने के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड प्राप्त करते हुए अपनी फोटो शेयर की। इस पर उन्होंने कैप्शन दिया कि “अपस्टॉक्स जानता है, लेकिन कुछ प्रशंसक नहीं।” इसके आगे उन्होंने हंसी वाले दो इमोजी भी लगाए और फैंस के मजे लिए।

दरअसल इस पूरे सीजन में ये देखा गया है कि जडेजा के विकेट गिरने के बाद स्टेडियम में शोर बढ़ जाता है क्योंकि फैंस को धोनी की बल्लेबाजी देखने को मिल जाती है। इसे लेकर जडेजा भी कई बार जिक्र कर चुके हैं। हालांकि जडेजा को इससे कोई बड़ी परेशानी नहीं है। लेकिन फिर भी इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने फैंस को उनकी भी बल्लेबाजी का आनंद लेने की ओर इशारा किया है।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola