---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

GT vs CSK: जडेजा ने गेंद और बल्ले से किया दमदार प्रदर्शन, मैच के बाद फैंस के लिए मजे

GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने 15 रनों से जीत दर्ज की। मैच में रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से धाकड़ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच का […]

---विज्ञापन---

GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने 15 रनों से जीत दर्ज की। मैच में रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से धाकड़ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड दिया गया। इसे पाने के बाद उन्होंने फैंस को एक पोस्ट के माध्यम से फैंस के मजे लिए।

जडेजा ने झटके दो महत्वपूर्ण विकेट

रविंद्र जडेजा ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 22 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे, क्योंकि इस पिच पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था। वहीं, जब वे गेंदबाजी करने के लिए आए तो 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन खर्च किए और दो अहम विकेट निकाले। इसी वजह से उनको मोस्ट वैल्युएवल प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और जडेजा ने इसी को लेकर फैंस को ट्रोल कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: ‘अभी से क्यों सिरदर्द लूं…’, संन्यास के सवाल पर खुलकर बोले धोनी

जडेजा का मजेदार पोस्ट

मैच खत्म होने के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड प्राप्त करते हुए अपनी फोटो शेयर की। इस पर उन्होंने कैप्शन दिया कि “अपस्टॉक्स जानता है, लेकिन कुछ प्रशंसक नहीं।” इसके आगे उन्होंने हंसी वाले दो इमोजी भी लगाए और फैंस के मजे लिए।

---विज्ञापन---

ravindra jadeja tweet

दरअसल इस पूरे सीजन में ये देखा गया है कि जडेजा के विकेट गिरने के बाद स्टेडियम में शोर बढ़ जाता है क्योंकि फैंस को धोनी की बल्लेबाजी देखने को मिल जाती है। इसे लेकर जडेजा भी कई बार जिक्र कर चुके हैं। हालांकि जडेजा को इससे कोई बड़ी परेशानी नहीं है। लेकिन फिर भी इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने फैंस को उनकी भी बल्लेबाजी का आनंद लेने की ओर इशारा किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2023 10:43 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola