IPL 2023: आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 178 रन बनाए हैं। हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात को यह मैच जीतने के लिए 179 रन बनाने हैं। पहले ही मुकाबले में सीएसके ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल का यूज किया है। उन्होंने
तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यूज किया।
तुषार देशपांडे ने पहले ही ओवर में दिए 15 रन
तुषार देशपांडे आईपीएल इतिहास के पहले इम्पैक्ट प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने सीएसके ने बॉलिंग के लिए पहला ओवर थमाया, जिसमें उन्होंने 15 रन लुटा दिए। गुजरात के बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने इस बॉलर पर जमकर अटैक किया और पहली ही गेंद पर छक्का ठोककर ओवर से 15 रन बटोरे।
आखिर क्या है इम्पैक्ट प्लेयर
आईपीएल 2023 में पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू हुआ है। इस नियम के अनुसार, टॉस के बाद दोनों कप्तानों को 5 सब्सीट्यूट प्लेयर्स के नाम देने होंगे। कप्तान द्वारा चुने गए इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक प्लेयर को टीम इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर चुन पाएगी। इस प्लेयर का इस्तेमाल बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली टीम मैच में किसी भी समय कर सकेंगी। ये 12वां खिलाड़ी मैदान पर उतरते ही मैच का रुख बदल सकता है, जिसे इम्पैक्ट प्लेयर कहा जाएगा।
इम्पैक्ट प्लेयर बैटिंग करने कभी भी आ सकता है ?
आईपीएल द्वारा जारी नियमों में क्लॉज 1.3 के तहत इम्पैक्ट प्लेयर को पूरे मैच में कभी भी बुलाया जा सकता है। इसके लिए कोई ओवर लिमिट नहीं हैं। बल्लेबाजी टीम किसी भी ओवर के समाप्त होने, किसी भी प्लेयर के रिटायर्ड हर्ट होने या विकेट गिरने के बाद उसे बल्लेबाजी के लिए बुला सकती है।
गेंदबाजी डिपार्टमेंट में फायदा देगा इम्पैक्ट प्लेयर
आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने से गेंदबाजी की टीम को काफी फायदा पहुंचने वाला है। आईपीएल के नियमों में क्लॉज 1.9 के तहत इम्पैक्ट प्लेयर प्लेइंग 11 में शामिल होते ही अपने पूरे 4 ओवर डाल सकेगा। भले ही वह उस गेंदबाज की जगह लाया गया हो जिसने अपने 4 ओवर का कोटा पूरा कर लिया हो। इससे गेंदबाजी करने वाली टीम किसी भी गेंदबाज को रिप्लेस करके इम्पैक्ट प्लेयर को बुला सकती है और उससे चार ओवर करवा सकती है। हालांकि रिप्लेस होने वाले गेंदबाज को अपना पूरा ओवर खत्म करना जरूरी है। इम्पैक्ट प्लेयर ओवर के बीच में गेंदबाजी नहीं कर सकता है।
और पढ़िए – IPL 2023: ये खिलाड़ी बना पहला Impact player, चेन्नई ने सबसे पहले उठाया फायदा
मैच के दौरान किसी भी वक्त यूज हो सकता है इम्पैक्ट प्लेयर
आसान भाषा में कहे तो कोई भी टीम, किसी भी बल्लेबाज का इम्पैक्ट प्लेयर का बल्लेबाजी के लिए मैच में कभी भी इस्तेमाल कर सकती है। भले ही जिसकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर लाया गया है वह कितने भी ओवर या कितने भी रन बनाकर बल्लेबाजी कर चुका हो। 12वें खिलाड़ी के बल्लेबाजी करने के लिए उतरने पर ऐसा नहीं होगा कि 12 खिलाड़ी बल्लेबाजी करेंगे। किसी भी पारी में इम्पैक्ट प्लेयर के साथ कोई भी टीम सिर्फ 11 बल्लेबाजों के साथ ही बैटिंग कर सकेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
8 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
57 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines