हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023 Final: अगर आज भी बारिश से धुला फाइनल तो क्या होगा? कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी, यहां जानें

विज्ञापन
GT vs CSK

IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को होना था, लेकिन बारिश के चलते इसे रिजर्व डे यानी आज के लिए शिफ्ट किया गया है। चूकि गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार यानी आज फिर बारिश के आसार हैं। ऐसे में मैच होगा या नहीं? इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि अगर रिजर्व डे यानी आज भी बारिश के चलते मैच धुला तो क्या होगा? हम आपके लिए इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताब जंग होनी है। सीएसके जहां पांचवी ट्रॉफी जीतना चाहेगी तो वहीं गुजरात की टीम भी लगातार दूसरी बार इस पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

आज बारिश से मैच धुला तो क्या होगा?

  1. रिजर्व-डे यानी आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक अगर मैच शुरू हो जाता है तो फिर ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी। इसके बाद ओवर्स कटने शुरू हो जाएंगे।
  2. आज रात 9.35 के बाद भी अगर बारिश जारी रही तो पांच-पांच ओवरों के मैच के लिए रात के 12:06 तक इंतजार किया जाएगा। अगर ये भी नहीं हो पाता है तो फिर सुपर ओवर कराने की कोशिश की जाएगी।
  3. अगर सुपर ओवर भी खराब मौसम के कारण नहीं हो पाता है तो फिर गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 का विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

दोनों टीमों की प्रदर्शन

अगर मैच नहीं होता है तो गुजरात टाइटन्स को चैंपियन घोषित करार दिजा जाएगा, क्योंकि वह प्वाइं टेबल में 20 अंकों के साथ टॉप पर हैं। गुजरात ने इस सीजन 14 मैचों में से 10 जीते हैं। वहीं चेन्नई के पास 14 मैचों में 17 अंक हैं। धोनी की टीम ने 14 में से 8 मैच जीते हैं। 5 में उसे हार मिली थी और एक मैच बारिश के चलते नहीं ह पाया था, लिहाजा उसका 1 अंक मिला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें