IPL 2023: आईपीएल 2023 में केकेआर के रिंकू सिंह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में जब-जब वह क्रीज पर आए तब-तब रिंकू सिंह कमाल किया। बीते सोमवार को उन्होंने पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका मारकर अपनी टीम को मैच में जीत दिला दी। रिंकू सिंह के इस प्रदर्शन से दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में से एक ब्रेट ली (Brett Lee) काफी प्रभावित हुए हैं।
ब्रेट ली ने रिंकू सिंह को लेकर दिया ये बयान
ब्रेट ली ने अपने बयान रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘रिंकू सिंह ने वो सब कुछ किया है, जिसके बाद आप रिंकू सिंह को पसंद करना शुरू कर देंगे। वह एक मैच-विनर हैं, वह एक मजेदार खिलाड़ी है। वह मैदान पर जाते हैं और जीतकर वापस आते हैं। यह देखकर काफी खुशी होती है कि एक युवा खिलाड़ी लगातार ऐसा कर रहा है। उनका नाम काफी लोकप्रिय होने वाला है और वह काफी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं।’
मैच विनर बनकर उभरे हैं रिंकू सिंह
दरअसल, रिंकू सिंह केकेआर के लिए इस सीजन मैच विनिंग पारियां खेलकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली थी। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को जिताया। इस मैच के बाद रिंकू सिंह की चारों तरफ तारीफ हो रही है।
पंजाब के खिलाफ रिंकू ने बनाए थे 21 रन
पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। रिंकू सिंह ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। रिंकू ने इस मैच में सिर्फ 10 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली, इस पारी के दम पर उन्होंने कई बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी बैटिंग का दीवाना बना लिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
39 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines