हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023 Final: विकी कौशल संग मैच देखने पहुंची सारा अली खान, सीएसके की जीत पर कुछ यूं किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

विज्ञापन

IPL 2023 Final: इंडियन पीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले का आनंद उठाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने को-एक्टर विकी कौशल के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची। सारा ने मैच का खूब आनंद उठाया वहीं फैंस को भी अपनी अदाओं से मोह लिया।

गिल के विकेट के बाद कैमरामैन ने सारा अली खान को दिखाया

दरअसल सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग की खबरें लंबे समय से चल रही हैं हालांकि इस पर दोनों ने ही अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में जब सारा अली खान गिल का मैच देखने पहुंची तो फैंस के साथ-साथ कैमरामैन भी उत्साहित हो गया।

मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की हालांकि सांतवे ओवर में रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। शुभमन के आउट होने से दर्शकों में निराशा थी, सभी कैमरे उनकी तरफ थे, लेकिन कुछ ही क्षणों के बाद कैमरामैन ने एंगल चेंज किया और स्क्रीन पर सारा अली खान और विकी कौशल दिखाई दिए।

विज्ञापन

सारा ने सीएसके की जीत पर किया सेलिब्रेट

आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में अंत में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इसके बाद सारा अली खान बेहद खुश नजर आई। उन्होंने सीएसके की जीत को विकी कौशल के साथ सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला है। इसमें देखा जा सकता है कि सारा खुशी से झूम उठ जाती है और इसके बाद विकी को ताली भी देती है। उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो हर तरफ वायरल है। फैंस इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसे जीता मैच

मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन (96) और साहा (54) के अर्धशतकों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जवाब में जब सीएसके ने 4 रन बना लिए थे, तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद डक वर्थ लुईस के तहर सीएसके को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद नए स्कोर का पीछा करते हुए गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। बाद में रहाणे और शिवम दूबे ने अच्छी पारियां खेली और आखिरी गेंद पर जडेजा ने जीत दिलाई।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola